Media24Media.com: छोटी दिवाली के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छोटी दिवाली के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

Document Thumbnail

 Gold - Silver Rate : छोटी दिवाली के दिन आज बुधवार को सोना 620 से 670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। केवल इतना ही नहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की तरह चांदी की कीमत में भी आज 1,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।


सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज एक बार फिर 80 हजार रुपये के स्तर को पार कर के 80,610 रुपये से लेकर 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,910 रुपये से लेकर 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इस चमकीली धातु की कीमत आज 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 80,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 80,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,810 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 80,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 80,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

अन्य राज्यों में सोने का भाव

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज कीमत में तेजी आने के कारण सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 80,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.