Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया: भाजपा

Raipur South By-Election: रायपुर दक्षिण के चुनाव संचालक पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है। ताजा मामले में कांग्रेस ने वीडियो में दिखाए गए मौलाना को पत्रकारों के समक्ष लाकर यह स्वीकार कराया की वीडियो सही है।


लेकिन उसी मौलाना ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में ही यह भी स्वीकार किया कि, वीडियो को एडिट किया गया है। उसने अपना नाम शोएब बताया है और कहा कि फोटो 2019 की है। तब सुनील सोनी उससे मिले थे। लेकिन वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने मेरा गाल नहीं चूमा था।

शर्मा का कहना है कि, कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है । पहले AI की मदद से फेक वीडियो बनाया फिर मौलाना से जबरदस्ती यह कहलवाया कि वीडियो असली है। लेकिन कांग्रेस को यह नही भूलना चाहिए कि वो चाहे जितनी कोशिश कर ले सच्चाई छुप नहीं सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि, ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है कांग्रेस का चाल, चरित्र चेहरा पूरा देश जनता है। इसीलिए कांग्रेस खात्मे के रास्ते पर है और आने वाले समय में रायपुर दक्षिण की जनता भी उसको आइना दिखा देगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.