Media24Media.com: महासमुंद : दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान पथराव, पांच युवक पकड़े गए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान पथराव, पांच युवक पकड़े गए

Document Thumbnail

रायपुर। ट्रेनों में पथराव की घटनाएं आम बात हो गई है। अब नई ट्रेन के ट्रायल के दौरान पथराव शुरू हो गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में एक और वंदेभारत एक्सप्रेस दुर्ग से विशाखापत्तनम रूट पर चलने वाली है। इसे पीएम नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले इस नई ट्रेन में ट्रायल के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। 


दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत पर ट्रायल के दौरान शुक्रवार रात को कुछ युवकों ने महासमुंद जिले के बागबाहरा रेलवे स्टेशन के पास पथराव कर दिया। इससे कोच सी-2, सी-4, सी-9 की खिड़की में दरार आ गई। ट्रेन के स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे सुरक्षा बल को दी। रेलवे पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन को 13 सितंबर को ट्रायल के लिए चलाया गया, जो महासमुंद, बागबाहरा होते विशाखापट्टनम गई और वापस आते समय रात्रि 9 बजे बागबाहरा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी कुछ लोगों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया। इस घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस ने बागबाहरा निवासी शिव कुमार बघेल, जीतु तांडी, लेखराज सोनवानी, अर्जुन यादव एवं देवेंद्र चंद्राकर को रेलवे एक्ट 1989 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन पांचों आरोपियों को रायपुर रेलवे कोर्ट में आज यानी 14 सितंबर को पेश किया जाएगा।

ये हैं आरोपी युवक

इस मामले में आरपीएफ निरीक्षक प्रवीण धाक्कड़ ने बताया कि इस पथराव से ट्रेन के कोच C2-10 , C4-1, C9-78 के शीशों में दरारें आई हैं।  इस घटना की सूचना पर आरपीएफ पुलिस ने पांच पत्थरबाज आरोपी शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी एवं अर्जुन यादव को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि ये युवक नशा करने के आदी हैं। इनमें से कुछ लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े परिवार से हैं। इस घटना को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपाई इसे कांग्रेस की घटिया हरकत बता रहे हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.