Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद: व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

Document Thumbnail

 महासमुन्द । स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में व्याख्याता के पद पर सेवारत प्रमोद कुमार कन्नौजे को 5 सितम्बर को राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल रमेन डेका ने उल्लेखनीय शिक्षकीय कार्य के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। श्री कन्नौजे को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट एवं नवाचारी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।


जिनमें मुख्य रूप से इनके द्वारा पढ़ाये गए बोर्ड क्लास के विषयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने, मैरिट सूची में स्थान बनाने, कोरोना काल मे आन लाइन क्लास लेने, पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत नवाचार के लिए हमारे नायक के रूप में राज्य स्तर पर चयन होने, इनके निर्देशन में छात्रो के लिए बनाए गए विज्ञान के परियोजनाओं का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने, स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, प्रति वर्ष छात्रों को राज्यपाल पुरस्कार के लिये तैयार करने, राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में इनके मार्गदर्शन में स्काउट गाइड के भाग लेने, शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग करने, राष्ट्रीय महत्व के कार्य मतदाता जागरूकता, स्वच्छ भारत मिशन, साक्षरता, कोविड-19 टीकाकरण कार्य में सहयोग एवं घर-घर जाकर कोरोना के मरीजों का पहचान करने, गृहमंत्री द्वारा आत्मानंद विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित करने, कोविड-19 में राज्यपाल द्वारा सर्वश्रेस्ठ वालिंटियर के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने, कमजोर छात्रों को प्रोत्साहित करने आदि किये गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

श्री कन्नौजे की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहित महासमुन्द लोक सभा के सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुन्द विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, पूनम चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, पवन पटेल, स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रहास चन्द्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, संदीप दीवान, जय पवार, रमेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एम. आर. सावंत, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, एम. जी.एस. सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार हिमांशु भारतीय, प्राचार्य अमी रूफस, सौरिन चंद्रसेन, बीईओ लीलाधर सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, रामकुमार साहू, संतोष कुमार साहू, कमल लुनिया, लीनु चन्द्राकर, लीलीमा साहू, प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य, जीआर सिन्हा, कौशल शुक्ला, चमन चन्द्राकर, धरम महानंद, सुशील शर्मा, सुरेंद्र मानिकपुरी, तुलेंद्र सागर, मधु शर्मा, लेखराम साहू, रामकुमार नायक, भीमसेन चन्द्राकर, गिरीश पाढ़ी, गिरीश गजेंद्र, यशवंत चौधरी, पंकज हरपाल, विवेकानन्द दास, हेमंत चौधरी, लता वैष्णव, प्रभा पंडा,शिक्षक संघ के टेकराम सेन, उमेश भारतीय गोस्वामी,भागवत जगत भूमिल, ओंकार प्रसाद वर्मा, राजेन्द्र इंगोले, डॉ. अशोक गिरी गोस्वामी डी.बसंत साव, मानिक लाल साहू, रिखीराम साहू, शैलेन्द्र सोनी, दिलीप तिवारी, भेखलाल चन्द्राकर, योगेश्वर डड़सेना, बंधु राजेश्वर खरे , जी आर टांडेकर, ऋतुराज देवांगन सहित सामाजिक जनों, स्वामी आत्मानंद स्कूल के समस्त स्टाफ आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.