Media24Media.com: PM Modi US Visit: ‘दबाव नहीं प्रभाव बढ़ाना चाहता है भारत..., मोदी ने न्यूयार्क में भारतीय प्रवासियों को किया सम्बोधित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

PM Modi US Visit: ‘दबाव नहीं प्रभाव बढ़ाना चाहता है भारत..., मोदी ने न्यूयार्क में भारतीय प्रवासियों को किया सम्बोधित

Document Thumbnail

 PM Modi Speech in New York : पीएम मोदी ने रविवार को न्यूयार्क के नासाऊ में भारतीय प्रवासियों को सम्बोधित किया। भारत माता की जय…का उद्घोष करते हुए पीएम ने नमस्ते भारत .. नमस्ते यूएस.. से अपना सम्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, “अपना नमस्ते अब नेशनल से मल्टीनेशनल हो गया है। पीएम मोदी ने भारतीय डाॅयस्पोरा से कहा कि आपने भारत को अमेरिका से तथा अमेरिका को भारत से कनेक्ट किया। प्रधानमंत्री मोदी ने AI की नई परिभाषा दी। उन्होंने कहा AI का मतलब है -अमेरिकन इंडियन।


पीएम ने भारतीय प्रवासियों से कहा कि आप सात समंदर पार भले चले आयें हों लेकिन कोई समंदर इतना गहरा नहीं कि आप भारत को भूल जाएं। हम जहां जाते हैं सबको अपना मानकर कर घुल-मिल जाते है। पीएम ने कहा हम उस देश के वासी हैं जहां सैंकड़ों बोलियां हैं, मत और पंथ है फिर भी हम एक बनकर नेक बनकर आगे बढ़ रहें हैं। पीएम ने कहा भाषाएं अनेक हैं लेकिन हमारी भावनाएं एक हैं। भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए कहा कि यही मूल्य हमें विश्वबंधु बनाती है। पीएम ने कहा जो त्याग करते हैं वही भोग पाते हैं। पीएम ने कहा हम जिस सोसायटी में रहते हैं वहां के लिए काम करते हैं। पीएम ने कहा अभी कुछ समय पहले T-20 मैच खेला यूएस ने तो कमाल कर दिया इसमें भी भारतीयों का योगदान दुनिया ने देखा।

पीएम ने कहा कि हम अपने देश की आजादी में कईयों ने अपनी जवानी खपा दी मर-मिट गए। उन्होंने कहा साथियों हम देश के लिए मर नहीं पाये पर देश के लिए जरूर जी सकते हैं। पीएम ने कहा मरना हमारे नसीब में नहीं था पर जीना हमारे नसीब में है, मैनें तय किया है सुराज और समृद्धि भारत के लिए अपना पूरा जीवन को समर्पित करूंगा।

पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं न CM था न PM था तब इस धरती पर कई सवालों के साथ घूमता रहा। किसी पद पर नहीं था तब मैंने अमेरिका के 29 देशों का दौरा किया था।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरे जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा रहा है जिसमें मैं सालों तक पूरे देश में घूमता रहा, भटकता रहा, जहां खाना मिला, खा लिया जहां सोने का मिला सो लिया, समंदर के किनारे से लेकर पहाड़ों तक रेगिस्तान तक जाना समझा।”

उन्होंने कहा, “अपने देश की संस्कृति, चुनौतियों का फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस लिया। वो भी एक वक्त था जब मैंने दिशा कुछ और तय की थी। नियती ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया। कभी नहीं सोचा था कि सीएम बनूंगा। जब बना तो जनता ने 13 साल तक गुजरात का लॉगेंसट सीएम बना दिया। इसके बाद भारतीय लोगों ने मुझे प्रमोट कर प्रधानमंत्री बना दिया है। मैं अपने तीसरे टर्म में तीन गुने ऊर्जा के साथ काम कर रहा हूं। आज भारत दुनिया का सबसे अधिक युवा वाला देश है। भारत ने एक और एआई की खोज की है एस्पाॅयरेशनल इंडिया! आज भारत दुनिया की 10 वीं से 5 वीं बड़ी अर्थव्यस्था वाला देश बन गया है बहुत जल्द ही हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

पीएम ने कहा आज भारत में बिजली, घर ,शौचालय, साफ पानी तक गरीबों तक पहुंच बढ़ रही है। आज भारत का हर नागरिक शानदार हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, स्मार्ट सिटी का सपना देखता है। 2014 में भारत के 70 शहरों में एयरपोर्ट थी आज 140 है, दो लाख से ज्यादा पंचायतों में ब्राॅडबैंड कनेक्टिविटी है। आज भारत में 31 करोड़ से ज्यादा एलपीजी कन्ज्यूमर हैं, जो काम सालों में होता था वो काम अब महीनों में खत्म हो रहा है। भारत में विकास, अब पीपुल्स मूमेंट बन रहा है , इसमें हर भारतीय बराबर का हिस्सेदार है, भारत आज अवसरों की धरती बन गई है अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता अब भारत अवसरों का निर्माण करता है।

पीएम ने कहा बीते 10 सालों में भारत ने एक नये अवसरों का लाॅन्चिंग पैड तैयार कर 25 करोड़ लोगों गरीबी से बाहर निकाल लाया है। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि हमने पुरानी सोच बदली, हमने 50 करोड़ से ज्यादा लोगों बैंक से जोड़ा, 55 करोड़ से ज्यादा लोंगो को 5 लाख रुपये तक का फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट मुहैया करवाई। ऐसे अनेकों किए काम तब हम लोंगो ने गरीबी को हराया आज यही नियो-मिडिल क्लास भारत की तरक्की में अहम योगदान दे रहा है। आज हमने महिलाओं की अगुवाई वाला विकास किया है 10 साल में भारत की 10 करोड़ महिलाएं माइक्रो एंटरप्रेन्योरशिप कर रही हैं, खेती में भरपूर मात्रा में ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है हम लाखों की संख्या में महिलाओं को ड्रोन पायलट बना रहें हैं। पीएम ने कहा जो भारत में क्षेत्र उपेक्षित थे आज वही प्राथमिकता हैं। आज भारत का 5जी का मार्केट अमेरिका से भी बड़ा बन गया है और ये दो साल के भीतर हुआ , पीएम ने कहा अब भारत मेड इन इंडिया..6G पर काम कर रहा है।

पीएम ने कहा हमने मेड इन इंडिया पर काम किया, आज दुनिया हर दूसरा मोबाइल मेड इन इंडिया का है। हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल उत्पादक हैं। आज हम मोबाइल आयातक से निर्यातक बन गये हैं। अब भारत किसी के पीछे नहीं चलता है अब भारत दुनिया का नेतृत्व करता है। भारत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्टक्चर (डीपीआई) आज पूरे दुनिया को आकर्षित कर रहा है। अनेक भारतीय डिजीलाॅकर का प्रयोग करते हैं। मेड इंडिया का डिवाइस पूरे दुनिया में बिक रहा है। 17 फीसदी जनसंख्या के साथ दुनिया की 4 फीसदी कार्बन उत्सर्जन करते हैं। यानी कार्बन उत्सर्जन में हमारी हिस्सेदारी बहुत कम है। देश में सोलर कैपिसिटी को हमने 30 गुना ज्यादा बढ़ाया है। पीएम ने आज 21 वीं सदी का भारत एजूकेशन, स्किल और इनोवेशन के दम पर आगे बढ़ रहा है। प्राचीन नालंदा युनिवर्सिटी को हमने नए अवतार में सामने लाया है। हर दिन दो नए कालेज, हर दिन एक नये ITI का निर्माण हो रहा है , भारत में अब 22 एम्स हो गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.