Media24Media.com: उपमुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे अस्पताल, विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उपमुख्यमंत्री शर्मा पहुंचे अस्पताल, विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Document Thumbnail

 रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज शाम रायपुर के श्री बालाजी अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। 


तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक  सम्पत अग्रवाल के इलाज की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने अग्रवाल को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दे कि बसना विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल को देर रात अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे विधायक अग्रवाल को हल्का सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें तुरंत बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां वरिष्ठ सर्जन डॉ. एन.के. अग्रवाल ने हृदयाघात की आशंका जताई और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। 


रायपुर के बालाजी अस्पताल में डॉ. देवेंद्र नायक और उनकी टीम की देखरेख में विधायक अग्रवाल का इलाज जारी है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे और विधायक का हालचाल जाना। मंत्री जायसवाल ने विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.