Media24Media.com: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Document Thumbnail

 CM Jandarshan : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह है। आज वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं बताएंगे। त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।


जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों ने जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका जनमन और रोजगार नियोजन की सराहना की। लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।


जनमन एवं रोजगार नियोजन को लेकर विशेषकर युवाओं में रुचि और उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में दूर-दराज से प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जनदर्शन में आए लोगों की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। जिसके बाद आज जनदर्शन में पहुंचे लोगों के लिए सुविधाएं और बेहतर हुई हैं।

मुख्यमंत्री निवास में बिना परेशानी के आसानी से प्रवेश हो रहा है। लोगों के लिए चाय-पानी और स्वल्पाहार का प्रबंध भी किया  गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.