Media24Media.com: महतारियों का हो रहा सम्मान, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी: योगेश्वर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारियों का हो रहा सम्मान, रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी: योगेश्वर

Document Thumbnail

 महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को सौगात देते हुए महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों को योजना के तहत करीब 655 करोड़ रुपए की जारी की गई। इस पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में काबिज हुयबई विष्णुदेव सरकार निरंतर मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। सुशासन, समृद्धि और विकास के नए आयाम गढ़ने का संकल्प लेकर राज्य सरकार कार्य कर रही है। राज्य के हर वर्ग के लोगों के लिए योजना बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।


महतारी वंदन योजना इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। मार्च 2024 से प्रदेश की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रतिमाह उनके बैंक खाते में एक हजार रुपए पहुंच रहे हैं। इस बार 01 अगस्त को राशि जारी की गई है। इससे माताओं को रक्षाबंधन से पहले सौगात मिली है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन ऐप का भी शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से महिलाओं को हर महीने राशि किस खाते में मिली आदि जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके अलावा महिलाएं इस ऐप के जरिए शिकायतें भी भेज सकती हैं। वहीं निराकरण की स्थिति भी देख सकती है। सरकार द्वारा योजनांतर्गत समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी मोबाइल ऐप के माध्यम से मिल सकेगी।

सबके लिए संकल्पित सरकार
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के इस डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास की नई गाथा लिख रही है। कृषक उन्नति योजना से किसान खुशहाल हो रहा है। गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाए जा रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बस्तर को नक्सल मुक्त कराने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार विष्णुदेव के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.