Media24Media.com: महासमुंद : विधायक सिन्हा ने तिरंगा प्रतिज्ञा की दिलाई शपथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : विधायक सिन्हा ने तिरंगा प्रतिज्ञा की दिलाई शपथ

Document Thumbnail

स्वतंत्रता दौड़ में विधायक, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिकगण एवं बच्चों ने लगाई दौड़


महासमुंद : प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा आज स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुन्द में स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को मुख्य अतिथि एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व समस्त अतिथियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, संदीप दीवान, सतपाल सिंह पाली, प्रदीप चंद्राकर, पार्षद  मनीष शर्मा, महेंद्र सिक्का, शोभा शर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, महेंद्र जैन एवं प्रकाश शर्मा, अभिषेक पांडे, सीईओ जिला पंचायत  एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आजादी के महत्व को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वतंत्रता दौड़ भी उसी का एक हिस्सा है। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने कहा कि शहीदों के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता। आज उन्हीं के कारण हमें आजादी नसीब हुई है। कार्यक्रम को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने भी संबोधित किया।

तत्पश्चात स्वतंत्रता एवं तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम महासमुन्द से प्रारंभ होकर बरौंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनिया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल से वापस मिनी स्टेडियम महासमुंद में समाप्त हुई। स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा दौड़ में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, श्रीमती राशि महिलांग, डॉ. विमल चोपड़ा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौड़ लगाई।

इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत पर जुंबा डांस करते हुए अपनी अभिव्यक्ति दी। इसके अलावा विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व पत्रकार, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, रेड क्रॉस, नेहरु युवा केंद्र, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों, आश्रम छात्रवास, गणमान्य नागरिक, महिला समूह सहित 720 लोगों ने दौड़ लगाई। खिलाड़ियों व बच्चों ने तिंरगा झंडा लेकर दौड़ पूरी की। आयोजन में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद एवं अन्य विभागों का सहयोग रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.