Media24Media.com: Kolkata Doctor Rape-Murder : IMA ने किया 24 घंटे के देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तोड़फोड़ में अब तक 19 गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Kolkata Doctor Rape-Murder : IMA ने किया 24 घंटे के देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, तोड़फोड़ में अब तक 19 गिरफ्तार

Document Thumbnail

 Kolkata Doctor Rape-Murder : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में क्रूर अपराध और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई गुंडागर्दी के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। आईएमए ने गुरुवार देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर (शनिवार) देशव्यापी हड़ताल करने की जानकारी दी। इसके अलावा दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर्स आज (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे से एक संयुक्त विरोध मार्च निकालने वाले हैं।


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कहा है कि डाक्टरों के प्रति हिंसा की घटनाओं को देखते हुए शनिवार 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह 6 बजे तक 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद रखी जाएंगी। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रहेंगी। घायलों का इलाज किया जाएगा, लेकिन नियमित ओपीडी बंद रहेगी और ना ही कोई वैकल्पिक सर्जरी की जाएगी। आईएमए ने आगे कहा कि यह बंदी उन सभी क्षेत्रों में रहेगी जहां भी आधुनिक चिकित्सा चिकित्सक सेवा प्रदान कर रहे हैं।

आईएमए का कहना है कि बुधवार रात्रि आंदोलनरत चिकित्सकों के ऊपर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुआ हमला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। आईएमए को अपने डॉक्टरों के उचित मुद्दे के प्रति राष्ट्र की सहानुभूति की आवश्यकता है। हम बस चिकित्सकों की सुरक्षा चाहते हैं।

वहीं दूसरी ओर एम्स (AIIMS) दिल्ली, सफदरजंग अस्पताल (SJH), मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) सहित रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली में डॉक्टर्स आज (16 अगस्त) दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगे।

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अब तक 19 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अलग अलग खुलासे हो रहे हैं। बंगाल से लेकर दिल्ली तक इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.