Media24Media.com: चुनाव आयोग की आज दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चुनाव आयोग की आज दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हो सकता है ऐलान

Document Thumbnail

 नई दिल्ली: देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने की उम्मीद की जा रही है. जानकारी के मुताबिक 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. जम्मू कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में होना विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तैयारियां की जा रही है. चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा.




जम्मू कश्मीर, हरियाणा की चुनाव तारीखों का ऐलान आज
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनावों तारीख का ऐलान आज संभव है. जबकि चुनाव आयोग की टीम ने अभी महाराष्ट्र और झारखंड का दौरा नहीं किया है. ऐसे में महाराष्ट्र और झारखंड की चुनाव तारीखों का कुछ स्पष्ट नहीं है. इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं. वायनाड लोक सभा का उपचुनाव भी होना है.

घाटी में 370 हटने के बाद पहला चुनाव
जम्मू कश्मीर में पिछला विधानसभा 2014 में पांच चरणों में हुआ था , तब लद्दाख उसका हिस्सा था. इस बार भी मतदान के चरण भी उतने ही रह सकते हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जम्मू कश्मीर में उन अन्य राज्यों के साथ ही विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे या अलग से, जहां विधानसभा चुनाव कराये जाने हैं. जम्मू कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे, वह पहली बार ऐसा होगा जब संविधान के अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद ऐसा होगा. साथ ही, अब जम्मू कश्मीर एक केंद्रशासित प्रदेश है, पहले यह राज्य हुआ करता था.

गृह सचिव विधानसभा चुनाव पर ईसी के सुरक्षा आकलन हैं सहमत
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने निर्वाचन आयोग (ईसी) से कहा है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के वास्ते पर्याप्त सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने के लिए वह तैयार हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह सचिव ने यहां चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया. पिछले दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.