Media24Media.com: मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार किए बाबा महाकाल के दर्शन

Document Thumbnail

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सावन के अंतिम सोमवार को उज्जैन के विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने सपरिवार उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान के साथ अभिषेक और पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।


गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। महाकाल के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने उज्जैन में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन याव से भी मुलाकात की। दोनो कार्यक्रमों के बाद सीएम साय दोपहर को छत्तीसगढ़ वापिस लौट रहे हैं।

आज सावन का अंतिम सोमवार होने की वजह से महाकालेश्वर मंदिर में सुबह से भक्तों को तांता लगा हुआ है। देशभर के लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहूुंचे हैं। उज्जैन में आज बाबा महाकाल की सवारी भी निकाली जाएगी जिसे देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ता है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.