Media24Media.com: छत्तीसगढ़ : शराबी डॉक्टर बर्खास्त, मासूम बच्चे का इलाज करने से किया था इंकार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ : शराबी डॉक्टर बर्खास्त, मासूम बच्चे का इलाज करने से किया था इंकार

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर के कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के शराबी डॉक्टर शीतल दुग्गा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इसका आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने जारी किया. बता दें कि डॉ. दुग्गा ने नशे की हालत में मासूम के इलाज से इंकार किया था. इसके चलते मासूम की मौत हुई थी.


डॉ. शीतल दुग्गा ने बच्चे के परिजनों से नशे में दुर्व्यवहार भी किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बता दें कि कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं.


वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा. स्टाफ कम होने के बावजूद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा शराब के नशे में धुत रहता है.

बच्चे की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को देखे बिना ही रेफर कर दिया. प्राथमिक उपचार मिलता तो बालक की जान बच सकती थी.

इस घटना के कुछ देर बाद जब डॉक्टर को तलाश किया गया तो वह सड़क पर नशे में धुत मिला, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में बातचीत कर रहे लोगों से डॉक्टर अभद्रता कर गाली-गलौज कर रहा है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.