Media24Media.com: स्वास्थ्य केंद्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वास्थ्य केंद्र. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य केंद्र. Show all posts

कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए 4.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले के कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और वहाँ आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस राशि से भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा


कोतबा क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इससे पूर्व जशपुर जिले को 220 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल की स्वीकृति मिल चुकी है, जो जिले की स्वास्थ्य सुविधा को एक नई मजबूती देगा। वहीं कुनकुरी विकास खंड के ग्राम गिना बहार में 8 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरीय मातृत्व और शिशु अस्पताल बनाने की भी स्वीकृत दी जा चुकी है। जिससे मां और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कोतबा समेत आस-पास के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इससे कोतबा क्षेत्र के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सौगातें मिल रही हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



छत्तीसगढ़ : शराबी डॉक्टर बर्खास्त, मासूम बच्चे का इलाज करने से किया था इंकार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर के कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के शराबी डॉक्टर शीतल दुग्गा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. इसका आदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक ने जारी किया. बता दें कि डॉ. दुग्गा ने नशे की हालत में मासूम के इलाज से इंकार किया था. इसके चलते मासूम की मौत हुई थी.


डॉ. शीतल दुग्गा ने बच्चे के परिजनों से नशे में दुर्व्यवहार भी किया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बता दें कि कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं.


वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा. स्टाफ कम होने के बावजूद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा शराब के नशे में धुत रहता है.

बच्चे की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को देखे बिना ही रेफर कर दिया. प्राथमिक उपचार मिलता तो बालक की जान बच सकती थी.

इस घटना के कुछ देर बाद जब डॉक्टर को तलाश किया गया तो वह सड़क पर नशे में धुत मिला, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में बातचीत कर रहे लोगों से डॉक्टर अभद्रता कर गाली-गलौज कर रहा है.


CG NEWS : मिड डे मील खाकर 30 छात्र बीमार,13 बच्चों की हालत गंभीर, इलाज जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बीरतराई गांव के मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। वहीं कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों ने मिड डे मील खाया। मध्याह्न भोजन में करील, भिंडी और आलू मिक्स बना था। सभी बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के एक घंटे के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। सभी बच्चों को उल्टी, पेट और सिर दर्द शुरू हो गया।

छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 30 छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो गई। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। बीएमओ डॉ राकेश पटेल ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.