Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी नागरिक एक पौधे लगाकर करें उसकी सुरक्षा- योगेश्वर राजू सिन्हा

 महासमुंद। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अपनी भागीदारी के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान ' एक पेड़ मां के नाम ' का हिस्सा बनने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण बहुत आवश्यक है।




 बरसात के समय पौधरोपण करने से पानी की समस्या नहीं होती है। पौधे को पोषण अच्छे से मिलता है। इस सीजन में हमे अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। पर्यावरण में पेड़ों की कमी से विकृति आ जाती है। इन सबको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से लगाने का आह्वान किया है। इस अभियान के अंतर्गत लगे पौधे जननी और जन्मभूमि के रिश्ते को एक नई पहचान देंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधों का अहम योगदान होता है।

प्रकृति और मां दोनों का ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए, जिस तरह से हम अपनी मां की देखभाल करते हैं ठीक उसी तरह प्रकृति की भी देखभाल करें। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि आप भी इस अभियान का हिस्सा बने और पौधे लगाएं। इससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर बना रहेगा।

 गत दिनों गत दिनों पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक  सिन्हा ने उपस्थितजनों से भी आह्वान किया कि आप सभी अपने वार्ड, गांव या क्षेत्र में पौधे लगाएं और उसके सरंक्षण की जिम्मेदारी लें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करते हुए उन्हें भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की एक श्रृंखला बन जाएगी। एक व्यक्ति से दूसरा व्यक्ति जागरूक होगा, इसी तरह यह जागरुकता अभियान अलग-अलग क्षेत्र में फैलेगा और पूरे देश को इसका लाभ होगा। देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों में पर्यावरण संरक्षण भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाना बहुत जरूरी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.