Media24Media.com: रायपुर : सिटी बस-ट्रक की भिड़ंत में 20 से ज्यादा सवार हुए घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर : सिटी बस-ट्रक की भिड़ंत में 20 से ज्यादा सवार हुए घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर-बलौदाबाज़ार मार्ग पर ट्रक और सिटी बस के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 20 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर में दाखिल किया गया है.


बताया जा रहा है कि बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी, तभी समरिया के पास ट्रक से टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया है. हादसे में घायलों को एंबुलेंस के जरिए मेकाहारा, रायपुर में भर्ती कराया गया है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.