Media24Media.com: राष्ट्रपति मुर्मू ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा- जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति मुर्मू ने की आतंकी हमले की निंदा, कहा- जवाबी कदम उठाए जाने चाहिए

Document Thumbnail

 राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के जवानों के काफिले पर किया गया हमला एक कायरतापूर्ण कार्य है जिसकी निंदा की जानी चाहिए और सख्‍ती से इसका जवाब देने के लिए कडे कदम उठाने चाहिए। 


एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी सहानुभूति उन बहादुरों के परिवारों के साथ है जिन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ चल रही इस लडाई में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना भी की।

सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए मंगलवार को सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया. पीटीआई न्यूज के अनुसार इस तलाशी अभियान में जमीनी खोज दल हेलीकॉप्टर और यूएवी निगरानी को शामिल किया गया है. अभियान में खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टर की मदद भी ली जा रही है. तलाशी अभियान घने जंगलों के बीच चलाया जा रहा है. यह अभियान में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त तलाशी अभियान है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.