Media24Media.com: पीएम मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी 3 दिनों की यात्रा पर जाएंगे रूस और आस्ट्रिया, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 8-9 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहु-आयामी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे तथा पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।


इसके बाद, प्रधानमंत्री 9 से 10 जुलाई 2024 के दौरान ऑस्ट्रिया जाएंगे। ये 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और श्री नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

आस्ट्रिया का पीएम मोदी करेंगे दौरा

रूस से पीएम मोदी ऑस्ट्रिया जाएंगे. वह 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया में रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे. एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी मॉस्को के साथ-साथ वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.