Media24Media.com: मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम ने कहा - हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम ने कहा - हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं

Document Thumbnail

रायपुर । राजधानी में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुस्लिम महासभा की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई और इसके साथ ही देश में सभी एक्सपोर्ट कंपनियो को बंद करने की मांग की है।


गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने वाली मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं।

 बता दें कि, रायपुर के  मुस्लिम हॉल में आयोजित मुस्लिम महासभा में दिल्ली,मुंबई समेत पूरे प्रदेश के हर जिले से मुस्लिम समाज के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में सभी मस्जिद के मुतवल्ली, नायब मुतवल्ली सेक्ट्री, अंजुमन के सदर, दरगाहों के खादिम,उर्स कमेटी सहित बहुत बड़ी संख्या में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, अधिवक्ता सहित हजारों लोग शामिल हुए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.