Media24Media.com: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग,पार्षदों ने खोला मोर्चा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग,पार्षदों ने खोला मोर्चा

Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। यहां के पार्षद उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने दुर्ग कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।


अहिवारा विधानसभा अंतर्गत आने वाली जामुल पालिका में इस समय भाजपा के पार्षदों का बहुमत है। भाजपा पार्षद ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। विपक्ष के पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के खिलाफ जनहित में काम न करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा है।

कांग्रेस की पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोजनी चन्द्राकर के नेतृत्व में 8 पार्षदों का दल शुक्रवार को दुर्ग कलेक्टर के पास पहुंचा। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने पिछले 10 महीने से नगर पालिका परिषद की बैठक नहीं बुलाई है। साथ जनहित में काम नहीं किया जा रहा है।

जामुल नगर पालिका में कुल 20 निर्वाचित पार्षद हैं। इसमें वर्तमान में भाजपा के 11 व कांग्रेस के हैं 9 पार्षद हैं। जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था, उस समय भी भाजपा पार्षद ने क्रास वोटिंग की जिससे यहां उपाध्यक्ष कांग्रेस की पार्षद बनी हैं। कलेक्टर दिए गए ज्ञापन में 8 पार्षदों ने अपने सील साइन किए हैं।

एक पार्षद किसी कारण नहीं पहुंचा। इस तरह कांग्रेस को अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत जुटाने के लिए केवल दो पार्षद चाहिए। वर्तमान में देखा जाए तो भाजपा के 11 पार्षदों में भी फूट है। इससे ऐसा कहा जा रहा है कि यदि अविश्वास प्रस्ताव आया तो ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष पद बचाने के लिए बहुमत जुटाना मुश्किल हो जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.