Media24Media.com: नगर पालिका अध्यक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label नगर पालिका अध्यक्ष. Show all posts
Showing posts with label नगर पालिका अध्यक्ष. Show all posts

बाइपास निर्माण अभियान को दवा विक्रेता संघ ने दिया समर्थन पत्र

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग द्वारा केंद्रीय सड़क एवं सड़क परिवहन मंत्री से बाइपास मार्ग निर्माण की मांग के बाद विभिन्न संगठनों द्वारा पालिकाध्यक्ष के अभियान को लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को नपाध्यक्ष महिलांग को जिला दवा विक्रेता संघ ने भी अपना समर्थन दिया। 


संघ ने कहा कि बाइपास निर्माण के प्रत्येक पड़ाव में महासमुंद दवा विक्रेता संघ नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के साथ सहभागी के रुप मे शामिल रहेगा। बाइपास निर्माण से आम जनों को  लाभ होगा व क्षेत्र के विकास में गति आएगी। उक्त बातें दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर व सचिव अरशी अनवर ने नपाध्यक्ष को बाइपास अभियान के समर्थन पत्र देते हुए कहा। 

नपाध्यक्ष महिलांग ने बताया कि दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष व पदाधिकारीयो ने बाइपास अभियान के समर्थन पत्र प्रदान करते हुए कहा कि दवा विक्रेता संघ जनहित के प्रत्येक कार्यो में नपाध्यक्ष के सहयोगी के रूप में ततपर है। संघ व्यापार के साथ समाज सेवा कार्यो व जनहित के कार्यो के प्रति हमेशा सजग है।

 बाइपास अभियान को समर्थन प्राप्त करने नपाध्यक्ष  महिलांग दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष विनोद चंद्राकर के कार्यालय पहुँच कर संघ से अभियान पर समर्थन माँगा जिसे संघ ने सहर्ष समर्थन देना स्वीकार किया। इस दौरान नपाध्यक्ष से दवा विक्रेता संघ पदाधिकारीयो ने बाइपास निर्माण में केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा को विस्तार से जाना। नपाध्यक्ष के साथ चर्चा के दौरान दवा विक्रेता संघ के मनीष शुक्ला, मनोज मालू, विकास माकड़े, इमरान अहमद, समेत अन्य मौजूद रहें।

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग,पार्षदों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। यहां के पार्षद उनके खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने दुर्ग कलेक्टर को लिखित शिकायत देकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है।


अहिवारा विधानसभा अंतर्गत आने वाली जामुल पालिका में इस समय भाजपा के पार्षदों का बहुमत है। भाजपा पार्षद ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया है। विपक्ष के पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर के खिलाफ जनहित में काम न करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को ज्ञापन सौंपा है।

कांग्रेस की पूर्व पालिका अध्यक्ष सरोजनी चन्द्राकर के नेतृत्व में 8 पार्षदों का दल शुक्रवार को दुर्ग कलेक्टर के पास पहुंचा। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर पर गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने पिछले 10 महीने से नगर पालिका परिषद की बैठक नहीं बुलाई है। साथ जनहित में काम नहीं किया जा रहा है।

जामुल नगर पालिका में कुल 20 निर्वाचित पार्षद हैं। इसमें वर्तमान में भाजपा के 11 व कांग्रेस के हैं 9 पार्षद हैं। जब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ था, उस समय भी भाजपा पार्षद ने क्रास वोटिंग की जिससे यहां उपाध्यक्ष कांग्रेस की पार्षद बनी हैं। कलेक्टर दिए गए ज्ञापन में 8 पार्षदों ने अपने सील साइन किए हैं।

एक पार्षद किसी कारण नहीं पहुंचा। इस तरह कांग्रेस को अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत जुटाने के लिए केवल दो पार्षद चाहिए। वर्तमान में देखा जाए तो भाजपा के 11 पार्षदों में भी फूट है। इससे ऐसा कहा जा रहा है कि यदि अविश्वास प्रस्ताव आया तो ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष पद बचाने के लिए बहुमत जुटाना मुश्किल हो जाएगा।


राजिम विधानसभा के प्रभारी बनाए गए राशि महिलांग

No comments Document Thumbnail

 समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


महासमुंद। आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम की अनुशंसा पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को राजिम विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रभारी बनाए जाने से समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वहीं समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्वों का आभार प्रकट किया है।

छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेत्री व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग को राजिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर श्रीमती महिलांग ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा एवं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

साथ ही संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, साथ ही मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के जनमानस के भावनाओं के अनुरूप चलाई जा रही योजना को जन जन तक पहुंचाना का भी काम करेंगे। प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अमन चंद्राकर, हफीज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, लता कैलाश चंद्राकर, आरिश अनवर सहित कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.