Media24Media.com: तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने किया बिजली विभाग का घेराव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तुमगांव सिरपुर क्षेत्र के आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने किया बिजली विभाग का घेराव

Document Thumbnail

 तुमगांव सिरपुर  क्षेत्र के आम जनता तुमगांव बिजली विभाग के सब स्टेशन के अधिकारी कर्मचारिय के लापरवाही रवैया और नगर पंचायत तुमगांव समेत  पूरे आस पास  इलाके  में लगातार बिजली कटौती को लेकर आम जनता बहुत परेशान है। बढ़ती गर्मी में लाइट का बंद होना और कई दिनों तक लाइट बंद रहना लगातार पूरे क्षेत्र में बिजली गुल के कारण प्राइवेट कार्य से लेकर शासकीय विभागों में काम करने में दिक्कत हो रही है। 



जिससे आम जनता का काम रुक गया है और लोग दर  बदर भटक रहे है किसान खेत मे पानी का सिंचाई नही कर पा रहे है।  


आज पास सिरपुर क्षेत्र में तो लोगो को लाइट बंद के कारण पीने के लिए पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है , गांवों में लगे नल जल योजना लाइट के कारण बंद पड़ा है,  स्कूलों में बच्चों को लाइट बंद के कारण  बढ़ती उमस भरी गर्मी का सपना करना पड़ रहा है  और गर्मी के कारण लोग ठिक से सो भी नही पा रहे है। 


ज्ञात हो सिरपुर  क्षेत्र हाथियों के बसेरा है और बंद लाइट के कारण गावो में हाथियों का खतरा बना हुवा है  जिससे आम जनता को जान मान का खतरा बना हुवा है बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी बिजली विभाग में अपना मनमानी चला रहे है  और आम जनता के परेशानी पर कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नही देते है  और बिजली विभाग में शिकायत करने पर आम जनता के कामो पर ध्यान नही दिया जाता  बिजली विभाग के कर्मचारी जहाँ पैसा मिलता है। उस कार्य को करते है और आम जनता से लगातार कार्य को करने के बदले पैसा का मांग करते है। 

बिजली विभाग में भ्रष्टाचार भरा हुवा है , नगर पंचायत तुमगांव को शहरी क्षेत्र के कारण भी घण्टो तक लाइट बंद का सपना करना पड़ता है जिससे आम जनता बहुत परेशान है  सिरपुर अंचल से आये लोगो से बिजली विभाग के अधिकारी ज्ञापन लेने भी नही आये इस प्रकार अनदेखी की जा रही है.

बिजली विभाग का जिसके कारण आम जनता और जनप्रतिनिधियो ने अपना विरोध प्रदर्शन  रोड में ही बैठ कर किया और जम कर नारे बाजी की गई शीघ्र ही बिजली विभाग द्वारा लाइट कटौती बंद न् होने पर चक्काजाम करने की बात कही गई और सभी से करणी पावर प्लांट को विधुत सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की और लाइट की व्यवस्था को सुधार कराने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। 

बिजली विभाग के घेराव में मुख्य रूप से तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव के सक्रिय उप अध्यक्ष पप्पू पटेल सभापति धर्मेन्द्र यादव द्रोणाचार्य साहू भुनेश्वर साहू डोमार पटेल नरेंद्र साहू पप्पू शर्मा राजू शर्मा कार्तिक सेन राकेश तिवारी राकेश धीवर गिरजादास सविता धीवर तलझार के सरपंच सुरेश कुमार यादव नंदलाल पटेल इंद्र कुमार साहू गेंदलाल पुष्पाकर रवि सोनकर मानिकराम सोनवानी संतोष साहू मिथलेश साहू ललित निषाद दामोदर पटेल गोपी ध्रुव देवेन्द्र सेन गुलसन धीवर योगेश कुमार सूर्या जोसी मनीष मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.