Media24Media.com: ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मानवता के लिए योग का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मानवता के लिए योग का आयोजन

Document Thumbnail

 महासमुन्द । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयोजन में योग दिवस के उपलक्ष्य में 'मानवता के लिए योग' का आयोजन हुआ। गुरुवार को स्थानीय अशोक वाटिका में योग करने बड़ी संख्या में ब्रम्हाकुमारी और ब्रम्हकुमार भाई-बहन और बड़ी संख्या में समाजसेवी जुटे थे।




योगाचार्य तिलक साव ने उपस्थितजनों को योग-प्राणायाम के लाभ, जीवन में योग का महत्व, स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने योग शिक्षा के साथ ही सभी को योगाभ्यास भी कराया। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े रोग का उपचार योग से संभव है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित योगाभ्यास करें। 40 दिन के योग से परिणाम दिखने लगता है।



योगाभ्यास के बाद ब्रम्हकुमारी प्रीति बहन ने शिव बाबा की मुरली सुनाई। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.