Media24Media.com: महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे खाद्य मंत्री बघेल, हाईस्कूल मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय योग अभ्यास

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे खाद्य मंत्री बघेल, हाईस्कूल मैदान में आयोजित होगा जिला स्तरीय योग अभ्यास

Document Thumbnail

 महासमुन्द । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग अभ्यास का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय (हाईस्कूल मैदान) महासमुन्द में सुबह 7 से 8 बजे तक किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल होंगे।


विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर २ामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील किया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.