Media24Media.com: हमने बिजली बिल हाफ किया, वो सांय-सांय बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी किये : पूर्व सीएम बघेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हमने बिजली बिल हाफ किया, वो सांय-सांय बिजली बिल बढ़ाने की तैयारी किये : पूर्व सीएम बघेल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार भाजपा को घेरने का प्रयास कर रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर बीजेपी पर जमकर बरसे हैं। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से बचने की सलाह दी है।


पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हमने बिजली बिल हाफ किया और इन्होंने बिजली हाफ कर दी। एक तरफ सांय-सांय बिजली का बिल बढ़ाने की तैयारी चल रही है, तो दूसरी तरफ इस भयानक गर्मी में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बिजली की कटौती की जा रही है। प्रदेश की जनता बेहद परेशान है, लेकिन गारंटी लेने वाले अभी सत्ता की मदहोशी में सो रहे हैं।


उन्होंने आगे लिखा कि आप सबसे कहना है कि तापमान बहुत अधिक है। गर्मी और लू से हम सबको अपना, अपने बच्चों का और घर के बुजुर्गों का ख़्याल रखना है। दिन में बच्चों को धूप में न खेलने दें। बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। बहुत आवश्यक कार्य न हो तो आप भी घर से न निकलें। ओआरएस, नींबू शिकंजी, ग्लूकोज और आम पना इत्यादि ठंडी चीजें पीते रहें। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.