Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ा, बनेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Document Thumbnail

 Shivraj Singh Chouhan : लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मोदी सरकार अपने थर्ड टर्म की शुरुआत करने वाली है। इस बीच मंत्रालय में फेरबदल की कवायद भी अब तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा तेज है। इस कड़ी में धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी आगे है।


RSS शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देने के पक्ष में है। बड़ी मार्जिन और मध्य प्रदेश में जीत के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम चर्चा में बना हुआ है। जेपी नड्डा के बाद इन दोनों नेताओं का नाम तेजी से चल रहा है।

आपको बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा जल्द कर सकती है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए जल्द नहीं टीम को उतारा जा सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.