Media24Media.com: लोकसभा चुनावों में अयोध्या में भाजपा की हार पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण, पोस्ट शेयर कर कहा- शर्म आनी चाहिए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लोकसभा चुनावों में अयोध्या में भाजपा की हार पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण, पोस्ट शेयर कर कहा- शर्म आनी चाहिए

Document Thumbnail

 General Election : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सबके सामने हैं। एग्जिट पोल की रिपोर्ट के कई लोगों निराश हुए हैं। ऐसे में रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी भी इस मौजूदा नतीजे से काफी निराश हैं। सुनील ने भाजपा को वोट न देने के लिए अयोध्या के लोगों पर निशाना साधा है। उन्हें सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उन्होंने यूपी के फैजाबाद (अयोध्या) सीट के नतीजे को देखा।


ऐसे में अब सुनील ने भाजपा को वोट न देने के लिए अयोध्या के लोगों पर हमला बोला है। भाजपा पार्टी के नेतृत्व में इस साल जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। हालांकि, जब मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए, तो भाजपा के लल्लू सिंह फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र, जहां मंदिर स्थित है, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से हार गए।


सुनील लहरी ने बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या चुनाव परिणामों को देखते हुए निराशा व्यक्त की। उन्होंने अयोध्या जैसे पवित्र और पावन शहर के लोगों पर अपने राजा के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और उन्हें स्वार्थी कहा। सुनील ने हिंदी में एक नोट साझा किया] जिसमें लिखा था, ‘हम यह भूल गए यह वही अयोध्यावासी हैं, जिन्होंने वनवास से लौटने के बाद देवी सीता पर संदेह किया था। हिंदू वह कौम है...जो ईश्वर प्रकट हो जाएं तो उन्हें भी ठुकरा दे...स्वार्थी।

सुनील लहरी ने आगे लिखा, 'इतिहास गवाह है कि अयोध्यावासियों ने हमेशा अपने सच्चे राजा के साथ विश्वासघात ही किया है। धिक्कार है।' वहीं, उन्होंने एक दूसरा पोस्ट भी शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसमें वो लिखते हैं, 'अयोध्यावासियों आपकी महानता को सादर नमन, आपने तो जब माता सीता को नहीं छोड़ा तो राम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान करने वालों को धोखा देना कौन सी बड़ी बात है। कोटि कोटि प्रणाम आपको। पूरा भारत कभी भी आपको अच्छी नजरों से नहीं देखेगा।'
भाई राम को दी बधाई

इस नोट से साफ जाहिर हो रहा है कि सुनील लहरी अयोध्या में भाजपा की हार से कितने नाराज हैं। हालांकि, वहीं दूसरी तरफ सुनील ने 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को उनकी जीत के लिए बधाई दी। अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ा। वहीं, अरुण ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा के खिलाफ 10,585 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.