Media24Media.com: सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, विवादित बयान के बाद देना पड़ा था इस्तीफा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष, विवादित बयान के बाद देना पड़ा था इस्तीफा

Document Thumbnail

 Indian Overseas Congress : कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था।


सैम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने घोषणा में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से भारतीय ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष फिर से नियुक्त किया है। इसके बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पित्रोदा अब ऐसा कोई बयान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में विवाद पैदा होने की गुंजाइश हो।

पित्रोदा ने कहा था- भारत में ईस्ट वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं

लोकसभा चुनाव के बीच 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया था। विवाद बढ़ने के कुछ देर बाद ही पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने दी थी। उन्होंने X पर लिखा था कि पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.