Media24Media.com: रायपुर : भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन-नारेबाजी, गांव में फोर्स तैनात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर : भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी, गुस्साए लोगों का प्रदर्शन-नारेबाजी, गांव में फोर्स तैनात

Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर के खरोरा के फरहदा गांव में असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर अशांति फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने भगवान कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन पर्वत को खंडित कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हैं। लोग लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने मूर्ति को बड़े पत्थर से तोड़ा है। इससे भगवान कृष्ण की सिर टूटकर गिर गई है। इससे स्थानीय लोग काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी को देखते हुए गांव में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है जिससे कि, गांव में शांति बनी रहे।

घटना के बाद से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और देर रात विरोध जताते रहे। इस दौरान पुलिस भीड़ को समझाने लगी तो भीड़ ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म

ग्रामीणों ने मांग की कि, मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.