Media24Media.com: राइस मिलर से बकाया राशि का किसानों को हुआ पूर्ण भुगतान, पांच साल चले लंबे संघर्ष का निकला परिणाम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राइस मिलर से बकाया राशि का किसानों को हुआ पूर्ण भुगतान, पांच साल चले लंबे संघर्ष का निकला परिणाम

Document Thumbnail

 महासमुंद। महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने के बाद 57 किसानों को 1करोड़ 55 लाख 86 हजार 770 रुपये का भुगतान नहीं किया था। जिसके खिलाफ किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग किया गया था। पांच साल चले लंबे संघर्षो एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशन तथा कृषि उपज मंडी बोर्ड रायपुर के आदेश के परिपालन में तेजप्रकाश चन्द्राकर द्वारा संचालित महामाया एग्रोटेक की नीलामी 1करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपये में हुई थी। जिसमें 79 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों को किया गया।


बाकी राशि के लिए 28 फरवरी 2024 को तेजप्रकाश चंद्राकर की स्वामित्व वाली ग्राम बनसिवनी प.ह.न.29 स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की नीलामी एक करोड़ पांच लाख रुपये में हुई है जिससे किसानों को 21 प्रतिशत बकाया राशि बत्तीस लाख तिरहत्तर हजार दो सौ बाईस रुपये का भुगतान सम्पूर्ण रूप से किया गया।

जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने कहा कि किसानों को बाकी राशि की भुगतान के लिए कृषि उपज मंडी सभागार महासमुंद में 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक बैठक रखी गई थी जिसमे समस्त भुगतान प्राप्त करने वाले किसानों की उपस्थिति में रामलाल साहू मंडी सचिव द्वारा किसानों को बकाया राशि का चेक भुगतान किया गया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिला गरियाबंद के संयोजक मदनलाल साहू, पवन चन्द्राकर, बिसहत चन्द्राकर, शंकर चन्द्राकर, घनश्याम चन्द्राकर, रूपन चन्द्राकर, खुम्मन सिन्हा, त्रिभुवन साहू, भरत चन्द्राकर, कौतिक मणि चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, ओमप्रकाश साहू आदि सहित किसान एवं कृषि उपज मंडी महासमुन्द के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.