Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस मांगों को लेकर लामबंद, मांगें पूरी नहीं होने पर रेल रोकने की चेतावनी

Document Thumbnail

 महासमुन्द । पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस, संबलपुर मंडल के द्वारा प्रथम ब्रांच काउंसिल (मीटिंग) कंटाबंजी ब्रांच के अंतर्गत महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें संबलपुर मंडल के मंडल समन्वयक (प्रभारी) रफी अहमद , विजय कुमार मिश्रा केंद्रीय पदाधिकारी, सुशील पाल सबलपुर ब्रांच अध्यक्ष, नागेश्वर राव कंटाबांजी ब्रांच प्रेसिडेंट, ब्रांच सेक्रेटरी एन सुधाकर, ट्रेजर संतोष बुदेक, राजेन्द्र शुक्ला ब्रांच उपाध्यक्ष, संतोष कुमार ब्रांच उपाध्यक्ष, सुजीत जंघेल संगठन सचिव, दिनेश महतो सहायक सचिव और अन्य ब्रांच काउंसिलर सदस्य पी मिरी, बसंत कुमार, पद्मन मांझी, बस्टम बाग, बुंदेल कुमार, शंकर कुमार सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित हुए।


इस मीटिंग में रेल कर्मचारियों से संबंधित मांगो को रखा गया। जिसमें प्रमुखता से रेल कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा बढ़ाने अर्थात प्राइवेट हॉस्पिटल को रेलवे द्वारा कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए आदित्य हॉस्पिटल, महासमुद को tie-up करना। वेतन विसंगति को दूर करना, पदोन्नति को शीघ्रता से लागू करना, एम ए सी पी को जल्द लागू करना, पेंडिंग ओ टी, टी ए, चाइल्ड एजुकेशन, लिव इंकेशमेंट, यूनिफॉर्म एलाउंस को बढ़ाना, हार्ड रिस्क एलाउंस में वृद्धि इत्यादि मांगो को पुरजोर तरीके से उठाया गया।


इस मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि सबलपुर मंडल के मंडल प्रबंधक के समक्ष उपरोक्त मांगो को पुरजोर तरीके से उठाया जायेगा। अगर प्रशासन के पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस के मांगो को नही मांगा। तो संगठन को मजबूरन रेल का चक्काजाम करना होगा।

इस बार रेल कर्मी पीछे हटने के मूड में नहीं है। इसबार रेल कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

पूर्व तट रेलवे श्रमिक कांग्रेस ने पूर्व में अर्जित की गई अपनी उपलब्धियों को रेल कर्मचारियों के समक्ष रखा और आगे की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.