Media24Media.com: संत समाज में हड़कंप, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर ने जान देने की कोशिश की, हालात नाजुक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

संत समाज में हड़कंप, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर ने जान देने की कोशिश की, हालात नाजुक

Document Thumbnail

 भोपाल : मध्यप्रदेश के उज्जैन में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकनी ने जहरीला कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की है। महामंडलेश्वर मंदाकनी को गंभीर हालत में उनके शिष्य जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन पर पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। उन पर एक दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि इससे आहत होकर महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने यह कदम उठाया है। मन्दाकिनी ने अपने आश्रम में जाकर कीटनाशक पीया। महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।


अखड़ा परिषद ने महामंडलेश्वर मंदाकनी को निष्कासित कर दिया है। उनके खिलाफ गलत आचरण की कई शिकायतें पहुंची थीं। अखाड़ा परिषद की कार्यवाही के बाद उज्जैन के स्थानीय संत मंडल ने भी तुरंत प्रभाव से मंदाकिनी को निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय संत मंडल के अध्यक्ष महंत रामेश्वर गिरी महाराज जूना अखाड़ा ने दी। अब किसी भी धार्मिक कार्यक्रम, कथा भंडारे आदि में मंदाकिनी आमंत्रित नहीं किया जाएगा। बताया जाता है कि उज्जैन के निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मंदाकनी पर महंत सुरेश्वरानंद पुरी महाराज ने 7 लाख 50 हजार रुपये की धोखधड़ी के आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात चिमनगंज थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। 

उन्होंने कहा था कि महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी ने उन्हें श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि दिलवाने का लालच देकर ठगी की है। पुलिस ने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंदाकनी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज से मिलने गई थी। हालांकि पूजा में होने के कारण उनकी मुलाकात रविंद्र पुरी से नहीं हो पाई थी। इसके बाद महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक पी लिया जिससे हड़कंप मच गया।

महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने आरोपों को मनगढंत बताते हुए कहा कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उज्जैन में कुछ लोग मिलकर बड़ी साजिश रच रहे हैं। महंत सुरेश्वरानंद ने आरोप लगाया है कि उपाधि ना मिलने पर महामंडलेश्वर मंदाकनी से अपने रुपए वापस मांगे तो मंदाकिनी ने रुपए देने से इंकार कर दिया। महंत सुरेश्वरनंद ने देर रात को 7 लाख 50 हजार रुपए की धोखधड़ी की चिमनगंज थाने पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार देर रात को महामंडलेश्वर मंदाकिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप से आहत होकर महामंडलेश्वर मंदाकिनी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.