Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फिर टीवी पर लौटी बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत, कब और कहां देखें 'महाभारत', यहां है पूरी डीटेल

 Mahabharat Re-telecast : रामानंद सागर की 'रामायण' की तरह जनता की डिमांड पर बी. आर. चोपड़ा का शो 'महाभारत' भी टीवी पर फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है। 'रामायण' की ही तरह इस सीरियल ने भी 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन के बीच दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर 'महाभारत' को टेलिकास्ट किया जा रहा है।


महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने दिखाई थी। उनका यह शो इतने सालों बाद भी व्यूअर्स के बीच हिट है। बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी ‘महाभारत’ शो लेकर आईं, लेकिन पुराने महाभारत का क्रेज लोगों में जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर किसी न किसी कारण शो का जिक्र होता रहता है।

इस बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। राामनंद सागर की ‘रामायण’ जितनी फेमस है, उतना ही क्रेज हमेशा से बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का भी बना हुआ है। 1988 में दूरदर्शन पर ये सीरियल शुरू हुआ था। तब की कास्ट में नितीश भारद्वाज, गूफी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरीजा शंकर और रुपा गांगुली ने मेन रोल प्ले किया था।

इस चैनल पर री टेलीकास्ट होगा शो

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ को दूरदर्शन पर ही टेलीकास्ट किया जा रहा है। शो सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे देखा जा सकता है। वहीं अब तक इन ‘ डीडी भारती, कलर्स चैनल और स्टार भारत पर री टेलीकास्ट हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.