Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, धमतरी के जंगल में हुई मुठभेड़

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, धमतरी के जंगल में हुई मुठभेड़

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के एसडीओपी आरके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।


जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ दौड़पंडरीपानी और सोंढूर के जंगल में हुई है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मारा गिराया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।  फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बता दें कि बीतें कुछ महीनों में धमतरी जिले में नक्सलियों की गतिविधियों में इजाफा है। नक्सली लगातार छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले महीने भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.