Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपा के रहते कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा : मुख्यमंत्री साय

 भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में भाजपा की भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल जी ने की। विशेष रूप से विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल जी भी उपस्थित रहे। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में 7 मई को मतदान होना है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में है। इनके प्रचार को लेकर आज शनिवार को सीएम विष्णु देव साय जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जिले के नवागढ़ में जनसभा को दोपहर 1.30 बजे संबोधित किया।


इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि जब तक देश मे भाजपा है, तब तक आरक्षण खत्म नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस कई तरह के अफवाह फैला रहीं है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा की 400 सीट आने पर संविधान को खतरा है, आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं है। भाजपा के रहते न तो संविधान को खतरा है और न ही एसटी, एससी व ओबीसी आरक्षण खत्म किया जाएगा। प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा जीत रहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों के साथ छल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई वादे किए थे, जो 5 साल बाद भी पूरे नहीं हुए।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। उनके कार्यकाल के दौरान राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। ऐसे प्रधानमंत्री को फिर से तीसरी बार पीएम बनाना है। वहीं इस जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किए है। इसमें बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य प्रजा निवार्णी, मुंगेली के पूर्व विधायक बारमते समेत दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि आज हम सब के बीच में कुछ देने नहीं आप सभी से मांगने आए हैं। पीछले लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा मतों से विजय को विजय बनाएंगे। महतारी वंदन योजना को बनाने वाले विजय बघेल जी है, जिनकी पहल से माताओं बहनों को हर माह 1 हजार रुपए मिल रहा है। इस लिए विजय भैया को जितना है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.