Media24Media.com: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में करेंगी प्रचार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में करेंगी प्रचार

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ आगामी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मद्देनजर दिग्गजों का दौरा लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज 2 मई को छत्तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की पक्ष में प्रचार करेंगी।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बाद प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश दौरा है। प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर मिनट टू मिनट जारी किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रियंका गांधी सुबह 11:45 पर बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां से कोरबा के लिए रवाना होंगी। 12:30 बजे कोरबा पहुंचकर चिरमिरी में आयोजित सभा में शामिल होंगी। 12.30 से 1.30 बजे तक चुनावी सभा में शामिल होंगी। 1.35 पर कोरबा से बिलासपुर के लिए प्रियंका गांधी रवाना होंगी। दोपहर 2 बजे प्रियंका बिलासपुर से मध्यप्रदेश दौरे के लिए रवाना होंगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.