Media24Media.com: महतारियों का इंतजार खत्म हुआ, महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महतारियों का इंतजार खत्म हुआ, महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त जारी

Document Thumbnail

 Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त आज जारी कर दी गई है। प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाल दिए गए है।


बता दें विष्णु सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को अब तक दो किश्त दे चुकी है। आज तीसरी किश्त जारी की गई।

साथ ही आपको बताते चले की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुबह ही पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया था की महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त 2 मई को जारी जाएगी। लेकिन आज यानि 1 मई को ही योजना की क़िस्त जारी कर दी गई है।

क्या है महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी जनता के लिए लेकर आई थी. बीजेपी की महतारी वंदन योजना ने विधानसभा चुनाव के जीत में अहम भूमिका निभाई. महतारी वंदन योजना की पहली किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 10 मार्च को ट्रांसफर हुई थी. इसके बाद 2 और 3 अप्रैल को योजना की दूसरी किस्त जारी की गई. महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.