Media24Media.com: विमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में किरण बघेल ने जीता स्वर्ण पदक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में किरण बघेल ने जीता स्वर्ण पदक

Document Thumbnail

 महासमुन्द। छत्तीसगढ़ राज्य वेटलिफ्टिंग संघ  द्वारा 26मई 2024 रविवार को एक दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन पचपेड़ी नाका स्थित कर्मा फिटनेस रायपुर मे आयोजित किया गया।




 इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिला के बागबाहरा शहर से एक मात्र महिला खिलाड़ी 'किरण बघेल' (वर्तमान में जिम टाउन फिटनेस बागबाहरा में अभ्यासरत ) ने 55 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लिया। 12 खिलाड़ियों के समूह मे प्रथम रहते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही |

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित  किरण 10 जुलाई 2024 से 14 जुलाई 2024 तक भावनेश्वर ( उड़ीसा ) में आयोजित राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग में दमखम दिखाती नज़र आएंगी |

किरण ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने पति एवं वेटलिफ्टिंग कोच सुमीत बघेल व 7वर्षीय बेटी प्रिन्सी तथा परिवार को दिया | किरण की इस सफलता के लिए ससुर  जुगराज बघेल, महासमुंद वेटलिफ्टिंग संघ एवं जिम के साथियो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.