Media24Media.com: कांग्रेस अपने बुरे कर्मों का अभिशाप भुगत रही है, देश की जनता मोदी के साथ : केदार कश्यप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस अपने बुरे कर्मों का अभिशाप भुगत रही है, देश की जनता मोदी के साथ : केदार कश्यप

Document Thumbnail

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा के नोटिस सहित अन्य मुद्दों को लेकर बयान दिया। शैलजा के करीबी व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को मानहानि के नोटिस मामले पर केदार कश्यप ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, अरुण सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस दिया था, उसका क्या हुआ? कांग्रेसी नेता अपने बुरे कर्मों की वजह चुनाव हार रहे हैं। इस हताशा से कांग्रेस पार्टी उबर नहीं पा रहे हैं। केदार ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस ने गलत किया है तो जनता सजा जरूर देगी।


वनमंत्री केदार कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभ सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी।

गांधी परिवार का चरण चाटुकारों का कांग्रेस द्वारा किया जा रहा सर्वे

कांग्रेस पार्टी में चल रहे सर्वे को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। उससे ज्यादा कमी गांधी परिवार के चरण चाटुकारों की है। इसलिए गांधी परिवार का चरण वंदना करने वाले नेताओं का सर्वे कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

ओडिशा में भी इस बार भाजपा सरकार

वन मंत्री केदार कश्यप ओडिशा में लगातार जनसंपर्क और विजय संकल्प रैली की। चुनाव परिणाम भाजपा ले पक्ष में है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। वहीं राज्य में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं है, उसे पूछने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने आंतरिक कलह से निकल नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में बीजू जनता दल की हालत खराब कर दी है। जबकि कांग्रेस बीजू जनता दल से लड़ नहीं पा रही है।

ओडिशा में नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है, लेकिन सरकार पांडियन चला रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे, प्रदेश की जनता कह रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, ओडिशा में भाजपा की लहर है। पूरा माहौल मोदी मय है। ओडिशा की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.