Media24Media.com: Chhattisgarh : 10वीं में सप्लीमेंटरी आई तो छात्रा ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में मातम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chhattisgarh : 10वीं में सप्लीमेंटरी आई तो छात्रा ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में मातम

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच चल रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी।


​बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। रिजल्ट आने के बाद से पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था।

जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.