Media24Media.com: छात्रा ने लगाई फांसी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label छात्रा ने लगाई फांसी. Show all posts
Showing posts with label छात्रा ने लगाई फांसी. Show all posts

Chhattisgarh : 10वीं में सप्लीमेंटरी आई तो छात्रा ने लगाई फांसी, मौत से परिवार में मातम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला के आईएचएसडीपी आवास में रहने वाली कक्षा 10 वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच चल रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी।


​बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कुछ दिनों पहले ही आया है। रिजल्ट आने के बाद से पता चला कि छात्रा का अंग्रेजी विषय पर सप्लीमेंटरी आयी है। जिससे वह बहुत उदास थी। उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते है। घर में छात्रा अकेली थी। भाई कही गया हुआ था।

जब वह एक बजे घर आया तो देखा कि उसकी बहन फांसी पर लटकी हुई है। उसने सबसे पहले पड़ोसियों को सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने लाश उतार कर पंचनामा की है। पुलिस का कहना है कि अबतक के जांच के अनुसार यही लग रहा है कि छात्रा अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं थी और इसी तनाव में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।


छत्तीसगढ़ : CBSE 12वीं में तीन अंक कम आने पर छात्रा ने लगाई फांसी

No comments Document Thumbnail

  रायपुर : छत्तीसगढ़ के  जगदलपुर शहर के निर्मल स्कूल की एक छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में सिर्फ तीन अंक कम आने पर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा उठाये गए कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। छात्रा के शव को पीएम के लिए ले जाया गया है। 


बता दें कि शहर के निर्मल स्कूल में पढ़ने वाली हर्षिता सोनी 12वीं कक्षा में कामर्स की छात्रा थी। सोमवार की सुबह जब रिजल्ट घोषित किया गया तो हर्षिता ने भी अपना रिजल्ट देखा, जहां उसकी उम्मीद से तीन अंक कम आए। 3 अंक कम आने पर वह दुखी हो गई।  परिजनों ने बताया कि नंबर कम आने की वजह से बेटी परेशान हो गई। फिर अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.