Media24Media.com: अस्पताल जाते समय बिजली के खंभे से टकराई एंबुलेंस में लगी आग, मरीज की जलकर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अस्पताल जाते समय बिजली के खंभे से टकराई एंबुलेंस में लगी आग, मरीज की जलकर मौत

Document Thumbnail

 केरल के कोझिकोड जिले में मंगलवार की सुबह एक एंबुलेंस बिजली के खंभे से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई और एक महिला मरीज की जल कर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब सुलोचना (57) नामक महिला मरीज को आपातकालीन सर्जरी के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा था। 


उसने कहा कि तेज रफ्तार से जा रही एंबुलेंस नियंत्रण खोने के बाद फिसल गई और सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे उसमें आग लग गई। वाहन में महिला मरीज और चालक के अलावा दो व्यक्ति, एक चिकित्सक एवं एक नर्स भी थी। वे बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं लेकिन महिला मरीज वाहन में फंस गई जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बचाए गए लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.