Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : ब्लास्ट से घायल जवान इलाज के दौरान शहीद , एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी पार्टी

Document Thumbnail

 रायपुर : बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ की टीम में तैनात जवान देवेंद्र कुमार सेठिया यूबीजीएल सेल ब्लास्ट होने से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान देवेंद्र कुमार सेठिया बलिदान हो गए।


पुलिस के मुताबिक गलगम पोलिंग बूथ से 500 मीटर की दूरी पर एरिया डॉमिनेशन पर पार्टी निकली थी। तभी जवान देवेंद्र कुमार सेठिया चपेट में आ गए थे।

वहीं घटना पर सीएम साय ने दुख जताया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि बस्तर लोकसभा में जारी मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने से मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.