Media24Media.com: राहुल गांधी से पहले सचिन पायलट पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, लेंगे तैयारियों का जायजा…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राहुल गांधी से पहले सचिन पायलट पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, लेंगे तैयारियों का जायजा…

Document Thumbnail

 Sachin Pilot visit CG : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे. वे शाम 5.5 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे. रायपुर विमानतल से ही शाम 5.15 बजे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। 


शाम 6.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और शाम 6.55 से रात्रि 8 बजे तक जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री मैदान का निरीक्षण करेंगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 13 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावी सभा की तैयारियों का जायजा लेंगे. पायलट रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे और दूसरे दिन जगदलपुर की सभा के बाद रायपुर लौटकर दिल्ली जाएंगे.

बता दें कि बस्तर में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को उम्मीदवार बनाया गया है। लखमा का मुकाबला से बीजेपी के महेश कश्यप से होगा। बस्तर में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 जून को होगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.