Media24Media.com: गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, करेंगे चुनावी प्रचार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, करेंगे चुनावी प्रचार

Document Thumbnail

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान के बाद रविवार से बीजेपी के केंद्रीय नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। सी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्‍तीगसढ़ दौरे के लिए रायपुर पहुंच गए है. कुछ देर पहले उनका विमान रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इस दौरान सीएम साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया. शाह बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हो गए है. जहां वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.


सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा लोरमी, भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में सभा को संबोधित करेंगे

अमित शाह के दौरे को देखते हुए रविवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर के नरहरदेव हाई स्कूल मैदान में सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और विधायक आशा राम समेत अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, जेपी नड्डा सोमवार सुबह 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे मुंगेली के लोरमी के लिए रवाना हो जाएंगे। हाई स्कूल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भिलाई और रायपुर के चंदखुरी में भी सभा होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण होना है। 26 अप्रैल को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए चुनाव होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 23 अप्रैल को सुबह जांजगीर-चांपा के सक्ती​​​​ में चुनावी रैली करेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा होगी।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.