Media24Media.com: मोदी सरकार की उपलब्धि बताने में भाजपा नाकाम : कांग्रेस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मोदी सरकार की उपलब्धि बताने में भाजपा नाकाम : कांग्रेस

Document Thumbnail

 RAIPUR : रायपुर सांसद सुनील सोनी के प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी कांग्रेस पर झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाकर मोदी सरकार पर लगी भ्रष्टाचार की कालिख को साफ नहीं कर सकती है। भाजपा को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से 8000 करोड़ से अधिक का चंदा मिला है वो मोदी सरकार की भ्रष्टाचार की सबूत है।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का सांसद सुनील सोनी मोदी सरकार की उपलब्धि बताने में असफल रहे है।सिर्फ कांग्रेस पर कपोलकल्पित आरोप ही लगाते रहे है सुनील सोनी जिस सरकार में सांसद है उसका एक ही काम है 18 -18″ घण्टा झूठ बोलना और आमजनता से थाली और घण्टा बजवाना।अब जनता कांग्रेस का बटन दबाकर भाजपा नेताओं से घण्टा बजवायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुनील सोनी को बताना चाहिए की 500रु में रसोई गैस का सिलेंडर छत्तीसगढ़ में किसको दिया है?ऐसे झूठे बात करके प्रदेश की जनता को सुनील सोनी धोखा दे रहे है। मोदी सरकार अपने वादों को पूरा करती और काम करती तो सुनील सोनी की टिकट काटने की जरूरत नहीं पड़ती।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के पश्चात जो रुझान प्राप्त हुए हैं उसमें इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की ओर जनता का विश्वास दिख रहा है। जो भाजपा नेता 400 सीट का दावा कर रहे थे उनके चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ में 11 सीट जीतने का दम्भ भरने वालों को भी पसीना छूटने लगा है। पूरे देश में बीजेपी डेढ़ सौ सीट जीत जाये यह बड़ी बात है।देश मे इंडिया कांग्रेस का गठबंधन मजबूती के साथ सरकार बनाने जा रही।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की वादा खिलाफी बढ़ती महंगाई बेरोजगारी गिरती अर्थव्यवस्था और जिस प्रकार से देश में कर्ज का बोझ बढ़ा है।हर आवश्यक वस्तु के दाम में दोगुना और तिगुना वृद्धि हुआ है इसे हर वर्ग हताश और परेशान है और इसके लिए मोदी भाजपा की सरकार को जिम्मेदार मानती है। जनता इस बार केंद्र में चेहरा बदलने को तैयार है भाजपा नेता कितना भी झूठ बोल ले उनका झूठ परपंच उजागर हो गया है।

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.