Media24Media.com: GST चोरी मामला : करोड़ों की टैक्स चोरी के मामलें में कारोबारी संदीप बंसल गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

GST चोरी मामला : करोड़ों की टैक्स चोरी के मामलें में कारोबारी संदीप बंसल गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। CGST रायपुर द्वारा प्रदेश में कुछ कारोबारियों द्वारा की जा रही टैक्स चोरी का खुलासा किये जाने के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पूर्व में हेमंत कसेरा की गिरफ़्तारी के बाद आज CGST की टीम ने कारोबारी संदीप बंसल को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर ले लिया है। संदीप ने हेमंत कसेरा से 7 करोड़ रूपए के फर्जी आईटीसी लेने की बात स्वीकार की है।


हाल ही में CGST रायपुर द्वारा विशिष्ट खुफिया जानकारी, डेटा विश्लेषण और व्यापक निगरानी के आधार पर फर्जी बिल बनाने और केवल इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पारित करने के उद्देश्य से बनाए गए 13 फर्जी फर्मों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया था। रैकेट के मास्टरमाइंड हेमन्त कसेरा को ऐसे ही मामले में 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।



आगे की जांच में यह पाया गया कि हेमंत कसेरा द्वारा संचालित फर्मों ‌द्वारा इस तरह की फर्जी आइटीसी की बड़ी मात्रा रायपुर में स्थित मेसर्स बंसल ट्रेडर्स, मेसर्स ओम ट्रेडर्स और मेसर्स एचएमएस ट्रेडर्स को मुहैया किया गया है। जिसके आधार पर तत्पर कार्रवाई की गई और उपरोक्त फर्मों के व्यावसायिक परिसरों की तलाशी ली गई। जांच करने पर पता चला कि इन 3 फर्मों का नियंत्रण और प्रबंधन संदीप बंसल ‌द्वारा किया जाता है।

दस्तावेजों, खातों और रिटर्न की गहन जांच के बाद यह पाया गया कि बंसल ने न केवल हेमंत कसेरा से बल्कि दिल्ली की 25 से अधिक फर्जी फर्मों से भी फर्जी बिल खरीदे हैं। तथ्यों और सबूतों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर संदीप बंसल ने कर चोरी के इरादे से फर्जी बिल खरीदने और 6.94 करोड़ रुपये की फर्जी आइटीसी का लाभ उठाने की बात स्वीकार की।

करोड़ों की इस कर चोरी के खुलासे के बाद केंद्रीय जीएसटी की टीम ‌द्वारा संदीप बंसल को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 69(1) के तहत गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद सीजेएम अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत प्रदान की है।


x

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.