Media24Media.com: कांग्रेस को डबल झटका, अब विष्णु यादव ने भी छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कांग्रेस को डबल झटका, अब विष्णु यादव ने भी छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

Document Thumbnail

 रायपुर : कांग्रेस को झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। शिशुपाल सोरी के बाद अब विष्णु यादव ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। देवेंद्र यादव को बिलासपुर से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से ही विष्णु यादव पार्टी से नाराज चल रहे थे। विष्णु यादव खुद बिलासपुर से टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब पार्टी ने उनकी जगह देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया, तो वो नाराज होकर आमरण अनशन पर बैठ गये।


हालांकि बाद में पार्टी नेताओं और खुद देवेंद्र यादव के मनाने पर अनशन तोड़ने को राजी हो गये थे। अब विष्णु यादव ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये। चुनाव के पहले विष्णु यादव का कांग्रेस को छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका है।

सर्वे में भी विष्णु यादव का बिलासपुर से टिकट के दावेदारों में नाम था, लेकिन देवेंद्र यादव को टिकट देने से वो नाराज़ हो गये थे।

आपको बता दें कि पूर्व IAS व विधायक शिशुपाल शोरी कांकेर के पंचायत डुमाली के रहने वाले हैं। 1972 में नरहर देव स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने हासिल की है। 1983 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय से शिशुपाल शोरी ने स्नातक की उपाधि ली। फिर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बन गए। बाद में उन्हें IAS अवार्ड हुआ, 2007 में वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर बने।

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस में लगातार झटके पर झटका लग रहा है। इससे पहले भी छत्‍तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर सहित अन्‍य शहरों से कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.