Media24Media.com: Bastar Election : वोटिंग के बीच बीजापुर में ब्लास्ट, CRPF जवान घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Bastar Election : वोटिंग के बीच बीजापुर में ब्लास्ट, CRPF जवान घायल

Document Thumbnail

 Bastar Election :  छत्‍तीसगढ़ में इस वक्त लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एरिया डामिनशन के दौरान यूबीजीएल सेल फट गया है। इसकी चपेट में आने से चुनावी ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल हो गया है।


जानकारी के अनुसार यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। चुनाव ड्यूटी के लिए जवान एरिया डामिनशन निकले थे। घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में जवान तैनात था। पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर की घटना है। उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की घटना है। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी दी।

बता दे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही 100 दिनों के अंदर में ही जवानों ने मुठभेड़ में 79 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 150 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए है। जवानों ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने के लिए अन्य राज्यों के जवानों और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर खास अभियान चला रहे है। जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर सर्चिंग अभियान चला रहे है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.