Media24Media.com: अभिनेत्री राखी सावंत को SC से लगा झटका, अश्लील वीडियो लीक करने के मामले में नहीं मिली अग्रिम जमानत, अब जाएंगी जेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अभिनेत्री राखी सावंत को SC से लगा झटका, अश्लील वीडियो लीक करने के मामले में नहीं मिली अग्रिम जमानत, अब जाएंगी जेल

Document Thumbnail

 बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत आदिल दुर्रानी के अश्लील वीडियो लीक मामले को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की थी। अब SC ने एक्ट्रेस राखी सावंत को बड़ा झटका दिया है। SC ने अग्रीम जमानत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। राखी सावंत को निचली अदालत में चार हफ्ते के अंदर सरेंडर करने लिए SC ने कहा है। बता दें, एक्ट्रेस अपने एक्स-हसबैंड आदिल दुर्रानी का कथित अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप है।


राखी सावंत पर गिरफतारी की लटकी तलवार

राखी सावंत ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को लेकर SC में चुनौती दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इससे पहले राखी सावंत की अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी। एक्स-हसबैंड आदिल दुर्रानी ने अश्लील वीडियो लीक करने के मामले में एक्ट्रेस ने राखी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। राखी सावंत पर अब इसी मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

क्या है मामला

राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत उन पर मानहानि करने, धारा 34 के तहत अपराध के इरादे में साझेदार होने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। FIR में राखी सावंत पर आरोप लगाए गए है कि उन्होंने एक TVटॉक शो में अपने एक्स पति आदिल का प्राइवेट वीडियो प्ले किया।इसके साथ उन्होंनो व्हाट्सएप पर भी शेयर किया था। अपनी सफाई में राखी ने कहा कि ये वीडियो काफी धुंधला है, और इसकी क्वालिटी बहुत गंदी है।

राखी सावंत ने क्या कहा

राखी सावंत ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जी में कहा कि उन्हें परेशान करने, उन पर दबाव डालने, झूठे और फर्जी मामले में उन्हें फंसाने के लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राखी सावंत ने कहा यह FIR कुछ नहीं बल्कि कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है। अपने वकील के मार्फत जमानत उन्होंने याचिका दायर की थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.